लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊने ऐशबाग मनोरंजन केन्द्र में 'ऑन द स्पॉट निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता' का आयोजन किया। इसमें 39 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों का महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने उपहार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। कहा कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की सचिव स्मृति सचान उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...