लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: काकोरी। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संगठनात्मक संस्कृति का प्रेरक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी एक साथ पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या चार के अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पहुंचे और उनका जन्मदिन मनाया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों पर अमल शुरू, मंडलवार बैठकेंजन्मदिन का समारोह वर्ष 2014 से भाजपा के लिए काम कर रहे शिवाजी रावत बूथ संख्या 4 पर बूथ अध्यक्ष है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवाजी के आवास पर पहुंचकर उनको व उनके माता पिता को मिठाई खिलाई और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी के लिए ...