लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: इंदिरानगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया। लेकिन लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवारीजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में कोताही का आरोप लगाया है। सीतापुर के बिसवां क्षेत्र स्थित माधवपुर निवासी चांद बाबू पत्नी शाजिया (28) के साथ मुंशी पुलिया इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। चांद बाबू ने बताया कि पत्नी गर्भवती थी। रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसे इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया। अस्पताल में शाजिया ने बच्चे को जन्म दिया।

घटना का विवरण पति का आरोप है कि प्रसव के कुछ ही देर बाद शाजिया का पेट फूलने लगा। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने लगी। उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिज...