लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: इटौंजा अमानीगंज क्षेत्र में मानक को ताक पर रखकर मरीजों की जान से खेल रहे निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। बिना मानक खुले अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा की स्वास्थ्य टीम शुक्रवार की सुबह अमानीगंज पहुंची। यहां पर कई निजी अस्पताल चल रहे हैं। कार्तिक क्लीनिक पर छापा मारा गया तो अस्पताल संचालक मरीज का इलाज कर रहे थे। कई मरीज भर्ती थे। अस्पताल संचालक को स्वास्थ्य विभाग टीम ने नोटिस देने की कार्रवाई की। इसके बाद महोना में किशनपुर रोड पर संचालित कार्तिक क्लीनिक पर टीम पहुंची। यहां पर अस्पताल संचालक डॉ. श्रवण कुमार को टीम ने नोटिस दी। निजी अस्पताल में साफ-सफाई पैरा मेडिकल स्टाफ समेत अन्य जानकारी ली गई। नोटिस देकर बिंदुवार जवाब...