लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। निगोहां की एक एजूकेशनल सोसाइटी की सचिव की ओर से देवर समेत कई लोगों पर जाली दस्तावेज के संस्था और स्कूल पर कब्जे और तोड़फोड़, जानमाल की धमकी की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा से शिकायत की, जिनके आदेश पर मामला दर्ज कर निगोहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शहीद नगर कॉलोनी की जॉली अब्राहम मुताबिक वर्ष 2017 में उनके पति स्व. अब्राहम मैनेथ ने एक एजूकेशनल सोसाइटी बनाई थी। उस सोसाइटी के तहत एक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। संस्था में पीड़िता जॉली सचिव, उनका बेटा एबी अब्राहम उपाध्यक्ष है। पति स्व. अब्राहम अध्यक्ष थे। आरोप है कि एक अगस्त 2022 को पति के निधन के बाद देवर ने फिनि मैथूस ने रोहित सिंह, रमेश कुमार उड़कुड़ी हरिनखेड़े,...