लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रविवार तड़के हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और नाला सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव होने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कई स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए, जबकि दुकानों और मकानों में रखा लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम कागजों में नालों की सफाई कर करोड़ों रुपये खर्च दिखाता रहा, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। शंकरपुरवा में तबाह हुई लोगों को गृहस्थी, घरों तक पहुंचा पानीभारी जलभराव के प्रभाव शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड स्थित आलोक दुबे रोड पर हालात सबसे अधिक खराब रहे। घुटनों तक भरे पानी ने लोगों के घरों में प्रवेश कर लिया। फर्नीचर, राशन और अन्य घरेलू सामान पानी में डूब गया। स्थानीय निवासी जितेंद्र न...