लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: काकोरी। कुश्मौरा में शुक्रवार रात से लापता मजदूर संजीत गौतम उर्फ मन्ना (50) का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में शनिवार सुबह पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मजदूर संजीत शुक्रवार रात आठ बजे घर से साइकिल से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आशंका है कि देर रात शराब के नशे में संजीत नाले में गिर गया। उसकी जेब से शराब भी मिली हैं। ------

लूटपाट की घटना sरेराह युवक से मोबाइल, 65 सौ नगद लूटा लखनऊ। गोसाईंगंज सिठौली कला के साजन से पीजीआई में चार बदमाशों ने घेरकर लूटपाट की। युवक से मोबाइल और जेब में रखी नकदी लूट ली। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत क...