Lucknow News: नादरगंज में खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत
लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: नादरगंज में बुधवार को खुले पड़े ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। साउथ सिटी (पिपरौली) निवासी राधेलाल (60) बुधवार सुबह 8 बजे नादरगंज स्थित कान्हा उपवन के पास रिलीफ पेपर वर्क्स गत्ता कंपनी में ट्रक लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ट्रक कंपनी के बाहर बिना जाली के बने खुले ट्रांसफार्मर के चबूतरे के पास खड़ा कर दिया।
घटना का विवरण कंपनी का गेट खुलवाने के बाद जब राधेलाल चबूतरे के सहारे दोबारा अपने ट्रक पर चढ़ने लगे, तभी वे ट्रांसफार्मर से निकले हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्हें सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.