लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बिजली सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई। अंडरग्राउंड केबल फाल्ट और दर्जनों फीडरों में आए ब्रेकडाउन के कारण बड़े इलाके को भारी कटौती और अंधेरे का सामना करना पड़ा।नादरगंज के चिल्लावां क्षेत्र में शनिवार रात करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही और स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। जीटीआई उपकेंद्र से एपी सेन रोड जाने वाली अंडरग्राउंड केबल में अचानक फाल्ट आ गया। इससे बड़े इलाके की बत्ती गुल हो गई। सिंगार नगर उपकेंद्र का कोहली फीडर, हनुमान सेतु उपकेंद्र का निशात अस्पताल फीडर और भीखमपुर उपकेंद्र का खाटू श्याम फीडर ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित रही। वहीं नबीकोट नंदना ट्रांसमिशन से प्रियदर्शनी उपकेंद्र की बिजली गुल हो...