लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: जमुनहा श्रावस्ती । थाना मल्हीपुर क्षेत्र के अंतर्गत मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग स्थित साइफन पुल के पास शुक्रवार को नहर में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मल्हीपुर निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से नहर में तैर रहे शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। शव मिलने की जानकारी आसपास के गांवों में फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं म...