Lucknow News: नहर में गिरा बाइक सवार युवक, थाना क्षेत्र को लेकर उलझी रही दो थानों की पुलिस, एसडीआरएफ ने निकाला शव
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानकनगर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। घटनास्थल थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर कुछ देर तक दो थानों की पुलिस असमंजस में उलझी रही, जिसके बाद सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक का शव नहर से बाहर निकाला। कृष्णनगर के खुशी विहार निवासी रवि कुशवाहा (41) पेशे से एलआईसी एजेंट थे। सोमवार को वह अपनी बेटी को स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे कार्यालय के पास स्थित नहर की पुलिया के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह नहर में जा गिरे। गनीमत रही कि इस हादसे में साथ बैठी उनकी बेटी बाहर ही रह गई और सुरक्षित बच गई।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.