लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में कासा ग्रीन के पास नहर में मंगलवार सुबह अधेड़ का शव उतराता मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बंगला बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप ठाकुर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है और शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...