लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: नहरों में सिल्ट सफाई न होने से नगराम क्षेत्र के किसान परेशान हैं। नहरों में सिल्ट जमा होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन ने जिलाधिकारी, एसडीएम मोहनलालगंज व सिंचाई विभाग को ज्ञापन देकर नहरों की सफाई की मांग की है। संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा ने कहा कि 12 जुलाई तक नहर की सफाई नहीं हुई तो 13 जुलाई को किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि शारदा सहायक पोषक नहर (इंदिरा नहर) से निकलने वाली लालगंज राजबहा से कटरा, नगराम, असलमनगर, गढ़ा, सहित बाराबंकी के मज्झूपुर, बहुदा सहित अन्य गावों के किसानों को नहरों व रजबहों की सफाई न होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है। वहीं नबीनगर हुसैनाबाद, सुखलालखेड़ा अल्पिका व समेसी -लालगंज माइनर में सिल्ट व मिट्टी जमा है। इस कारण से टेल तक प...