लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: नशा, अपराध और दोहरी शिक्षा के खिलाफ सोमवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में 'आत्म सम्मान विचार सम्मेलन' का आयोजन हुआ। नशामुक्त समाज आंदोलन व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने सभी नशा मुक्त समाज बनाने और जन-जागरण अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा, सरकारें अकेले नशे को खत्म नहीं कर पाएंगी क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है। इसके लिए जन जागरण अभियान चलाना होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने बेटे आकाश किशोर 'जैबी' की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन में भावुक होते हुए कहा कि 19 अक्तूबर 2020 को उनके 28 वर्षीय बेटे आकाश किशोर का नशे की लत के कारण लिवर डैमेज होने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा जिस दिन मेरे बेटे की नशे से मौत ह...