लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त जीवन विषय पर व्याख्यान हुआ। विश्वविद्यालय के कलामण्डपम प्रेक्षागृह में हुए व्याख्यान में लखनऊ की पुलिस उपाधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स डॉ. बीनू सिंह रहीं। डॉ. बीनू सिंह पीपीटी के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने विशेष रूप से लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर तथा धूम्रपान (सिगरेट) से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में युवाओं एवं कॉलेज विद्यार्थियों में रेव पार्टियों तथा मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन के कारण ब्रेन पैरालिसिस जैसी ग...