लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: गुडंबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवजात की मौत के बाद तीमारदार पर शराब के नशे में स्टाफ से गालीगलौज और लेबर रूम के दरवाजे में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दीपक सिंह ने आरोपी के खिलाफ गुडंबा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही गई है। अधीक्षक डॉ. दीपक सिंह के मुताबिक 10 सितंबर को आधारखेड़ा, कुर्सी रोड निवासी 16 वर्षीय किशोरी को प्रसव के लिए उसके तीमारदार आकाश दोपहर 2:24 बजे सीएचसी लेकर पहुंचे। शाम 6:18 बजे किशोरी का सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के बाद नवजात की हालत ठीक नहीं थी। इस पर डॉक्टरों ने शाम करीब सात बजे नवजात को गोलागंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय रेफर कर दिया। ...