लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: नगर निगम में आज लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए 07 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया है। समाधान दिवस नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। महापौर सुषमा खर्कवाल खुद लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी। समाधान दिवस में शहरवासी जल निकासी, सफाई व्यवस्था, सड़क, स्ट्रीट लाइट, गृहकर, अतिक्रमण समेत नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...