लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती की तैयारी कर ली है। शहर के आठ जोन में 1.91 लाख भवन स्वामियों को शुद्ध डिफॉल्टर की श्रेणी में कर दिया है। इन पर कुल 625 करोड़ 23 लाख 11 हजार 316 रुपये का गृहकर बकाया है। नगर निगम प्रशासन ने वसूली में तेजी लाने के लिए जोनल अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बकाया जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ जल्द ही सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही वसूली में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय होगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने 22 अक्तूबर को आदेश जारी कर सभी जोनल अधिकारियों को डिफॉल्टरों से वसूली तेज करने को कहा है। अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर अधीक्षकों, राजस्व निरीक्षकों और अन्य व...