लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: नगर निगम ने मंगलवार को सरोजनी नगर स्थित 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता कार्यालय को सील कर दिया। ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 03 करोड़ रुपये से अधिक का नगर निगम टैक्स बकाया है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक बकाया राशि के भुगतान के लिए विद्युत विभाग को लगातार कई नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: तीन करोड़ से ज्यादा हाउस टैक्स बकाए पर बिजली विभाग का कार्यालय सील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...