लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: लखनऊ-कानपुर मार्ग पर स्थित मवैया तिराहे से निकलने वाले मिल मार्ग पर नाली और सीवर की सफाई न होने से इसका उफनाया पानी सड़क पर भरा रहता है, जिससे सड़क खराब हो रही है। पीडब्ल्यूडी ने अपनी सड़क बचाने के लिए नगर निगम से नाली और सीवर की सफाई कराने का अनुरोध किया है। ताकि, उसका पानी सड़क को क्षतिग्रस्त न कर सके। यहां सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण को भी हटवाने को कहा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सत्येंद्र नाथ की तरफ से नगर निगम को यह पत्र लिखा गया है। उन्होंने पत्र में बताया कि मिल मार्ग पर नाली और सीवर की सफाई नहीं होती है, जिससे उसका गंदा पानी उफना कर सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा करता है। जिसके कारण सड़क की लेपित सतह बार-बार क्षतिग्रस्त होती हो जाती है। भविष्य में यह सड़क को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर सकता है। कहा कि य...