Lucknow News: नगर आयुक्त पहुंचे प्रभावित इलाकों में, राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज क्षेत्र में बढ़ते जलभराव के बीच नगर आयुक्त गौरव कुमार रविवार को प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने जोन-3 के दाऊद नगर और लोहरामऊ के साथ ही जोन-6 के हयात नगर, गौलत खेड़ा, मुन्नू खेड़ा, सुखलाल खेड़ा और सैथा का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहें और किसी भी जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने में देरी न हो। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पेयजल, राहत सामग्री और जलनिकासी पर जोरनगर आयुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, राहत सामग्री और मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.