लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: मड़ियांव पुलिस ने शनिवार शाम सिकरवार चौराहे के पास एक मकान में छापेमारी कर अवैध पान मसाला फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी में नकली पान मसाला बनाकर नामचीन कंपनी कमला पसंद, राजश्री, गोल्ड मोहर और विमल ब्रांड के रैपर में भरकर बेचा जाता था। पुलिस टीम ने मौके से 39.5 किलो तैयार मसाला, तंबाकू, कत्था, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर समेत 20 बोरा माल बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी नवीन कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार फैक्टरी संचालकों में रायबरेली के शिवगढ़ इलाके के दहेली महराजगंज का रहने वाला पिंटू गुप्ता और उसका साथी पवन साहू है। बीते दिनों नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केवीएन एमएमसीजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अधिकारी अंकित कुमार...