लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: लखनऊ का लाक्षागृह आरोपित पक्ष को जल्द भेजा जाएगा रिकवरी नोटिस रकम जमा नहीं करने पर होगी राजस्व वसूली लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अलीगंज अग्निकांड के बाद ध्वस्त की गई बिल्डिंग के मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब सरकारी खर्च की वसूली करेगा। एलडीए ने ध्वस्तीकरण, मलबा हटाने और सुरक्षा इंतजामों पर आए खर्च का प्रारंभिक आकलन 45 लाख रुपये से अधिक किया है। प्राधिकरण जल्द ही आरोपित पक्ष को रिकवरी नोटिस जारी करेगा। निर्धारित अवधि में धनराशि जमा नहीं करने पर राजस्व वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

अग्निकांड के बाद की स्थिति एलडीए अधिकारियों के मुताबिक अग्निकांड के बाद जांच में भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन की बात सामने आने पर संबंधित इमारत को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद जेसीबी, पोकलैंड और अन्य भारी मशी...