Lucknow News: धर्मांतरण का जाल : धर्मांतरण के आरोपों में घिरे 13 डॉक्टरों पर फैसला कल
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: केजीएमयू में धर्मांतरण और डॉ. रमीज मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई का फैसला शुक्रवार को हो सकता है। इसके लिए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में एसटीएफ की सात पेज की रिपोर्ट रखी जाएगी। इसके बिंदुओं पर चर्चा के बाद कार्यपरिषद आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तय करेगी। बैठक में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में शामिल 13 डॉक्टरों के मामले प्रमुखता से रखे जाएंगे। सभी कार्यपरिषद सदस्यों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है। एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी किया जा सकता है। कुछ डॉक्टरों को प्रशासनिक पदों से भी हटाया जा सकता है। वहीं, मामले का निस्तारण होने तक डॉक्टरों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.