Lucknow News: धर्मांतरण का जाल : केजीएमयू में 13 डॉक्टरों की जांच को बनेगी अनुशासनात्मक समिति
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: केजीएमयू में धर्मांतरण और डॉ. रमीज प्रकरण में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर 13 डॉक्टरों पर शिकंजा कस सकता है। शुक्रवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में पूरे मामले की जांच के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति गठित करने का फैसला लिया गया। समिति एसटीएफ की रिपोर्ट में दर्ज आरोपों, साक्ष्यों और संबंधित डॉक्टरों व कर्मचारियों के पक्ष की जांच करेगी। इसके बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें कुलसचिव ने सात पेज की रिपोर्ट कार्य परिषद के सामने रखी। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और एसटीएफ की टिप्पणियों को बिंदुवार पढ़कर सुनाया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा शासन की ओर से 30 अक्तूबर को भेजी गई एसटीएफ की रिपोर्ट पर विचार करना था। बैठक में मामले स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.