लखनऊ, सितम्बर 17 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में दो से आठ अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमूरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में 'वन्य प्राणि सप्ताह' मनाया जा रहा है।इसमें सामान्य जनता का सहयोग प्राप्त करने के लिए उन्हें वन्य परिवेश को सुरक्षित रखने तथा इनके संरक्षण की जानकारी दी जाती है। विशेष कर बच्चों को वन्य जीवों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखनऊ और कानपुर प्राणि उद्यान में बच्चों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...