लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य रविवार दोपहर केजीएमयू पहुंचे। मेडिसिन विभाग के प्राइवेट वार्ड में भर्ती पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर से मुलाकात कर उनकी सेहत का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।दोपहर करीब एक बजे केजीएमयू पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम ने पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्यों से भी भेंट की। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि दोनों डिप्टी सीएम ने इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के डॉ. दीपक से पूर्व मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अब तक हुए इलाज और स्वास्थ्य में सुधार से अवगत कराया।नरेंद्र सिंह गौर का पिछले कुछ दिनों से डॉ. दीपक की निगरानी में इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में पहले की तुलना में काफी सुध...