लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।हरदोई के पाठक पुर गांव निवासी करीब 22 वर्षीय गुरदीन को बीते दस दिन से बुखार की शिकायत थी। जिसको गुरदीन के चचेरे भाई सूरज ने गुरुवार शाम को दुबग्गा के बेगरिया गांव स्थित लखनऊ सिटी मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। साथ मे गुरदीन की मां शोभा समेत परिजन आये थे। यहां डॉक्टरों ने मरीज गुरदीन की आंत फ़टी होने की बात बताई। जिसको लेकर डॉक्टरों ने गुरुवार रात में ही हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया है । शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई । ...