लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: दुबग्गा थाना परिसर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सीज करके खड़ी कराई गई वैन का सामान चोरी हो गया। एक सप्ताह बाद कोर्ट से रिलीज आर्डर लेकर पहुंचे चालक को गाड़ी से सामान चोरी की जानकारी हुई। गाड़ी में चोरी हो जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दुबग्गा के सिकरौरी निवासी विनय गौतम के अनुसार सात माह पहले वैन खरीदी थी। दुबग्गा निवासी नदीम को गाड़ी चलाने के लिए किराए पर दी थी। एक सप्ताह पहले टीआई देवेश शाही ने दुबग्गा में गाड़ी सीज कर दी थी। दुबग्गा थाना परिसर में गाड़ी खड़ी करवा दी थी। मंगलवार को कोर्ट से रिलीज आर्डर लेकर नदीम गाड़ी छुड़ाने दुबग्गा थाने गए, जहां चेक करने पर शीशा टूटा मिला। गाड़ी के अंदर से म्यूजिक सिस्टम, एलसीडी समेत अन्य सामान चोरी हो चुका था। दुब...