लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: मलिहाबाद। पाठकगंज इलाके मे गुरुवार रात चोरों ने किराने की दुकान का शटर तोड़कर छह लाख रुपये नकद व 80 हजार का सामान चोरी कर ले गए। महमूदनगर गांव निवासी दयाशंकर गुप्ता की लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे पाठकगंज में थोक की किराने की दुकान है। दयाशंकर ने बताया कि गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गये। दुकान में कई दिन की बिक्री की रकम छह लाख रुपये भी रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान पहुंचा तो टूटा हुआ शटर देखकर घटना की जानकारी हुई। दुकान से छह लाख रुपये नकद व 80 हजार रुपये कीमत का किराने का सामान चोर चुरा ले गये। यह भी पढ़ें- Lucknow News: किराने की दुकान का शटर तोड़ 6 लाख नकद के साथ राशन का सामान चुरा ले गए चोर पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। पीडित ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। यह भी पढ़ें- Aura...