Lucknow News: दीपावली पर बलरामपुर पुलिस ने लौटाई 156 लोगों की खुशियां
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली के पर्व पर बलरामपुर पुलिस ने 156 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस की साइबर सेल और सीईआईआर टीम ने गुम हुए 156 स्मार्टफोन बरामद कर शुक्रवार को उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई गई है। इनमें एक आईफोन-16 और दो सैमसंग एस-25 अल्ट्रा जैसे प्रीमियम मोबाइल भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात व साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर सेल व सीईआईआर टीम ने भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। शुक्रवार को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.