Lucknow News: दिव्यागों ने ब्लॉक परिसर में किया धरना प्रदर्शन
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: पिछले कई वर्षों से सभी दिव्यागों के लिए राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय की मांग कर रहे दिव्यांग विकास सोसाइटी ने सोमवार को मोहनलालगंज ब्लॉक परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। सोसाइटी के ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया राजपूत की अगुवाई में दिव्यांग ब्लॉक परिसर पहुंचे थे। दिव्यांगों ने बताया कि 21 अक्टूबर 2023 से लगातार सभी दिव्यांगों को अंत्योदय राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय दिये जाने की मांग कर रहे है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.