लखनऊ, अक्टूबर 12 -- तबादला सूची को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन Lucknow News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने से नाराज दिव्यांग व असाध्य रोगों से पीड़ित शिक्षकों ने सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार हाथ-पैर में बेड़ियां पहनकर और तिरंगा लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए और नारेबाजी की। कुछ देर बाद नाराज शिक्षक विधान भवन का घेराव करने निकल पड़े। पुलिस को भनक लगते ही जीपीओ के सामने इन्हें जबरन रोक लिया। इस बीच दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का मुक्की हुई। पुलिस अधिकारियों के स्कूल महानिदेशक से मंगलवार को वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद शिक्षक शांत हुए। बाद में पुलिस ने इन्हें इको गार्डन भेज दिया। महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन ने चार जून को अंतरजनपदीय तबादले का शासनादेश जारी ...