लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: दीपावली के अवसर पर बिजली उपभोक्ताओं को दोगुनी राहत मिलने जा रही है यानि, त्योहार सीजन में पूरी बिजली तो मिल ही रही है, बिल में भी 9 प्रतिशत तक छूट मिलने की उम्मीद है। नवंबर में मिलने वाली यह छूट अब तक की सबसे बड़ी छूट होगी। पावर कॉरपोरेशन जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान करेगा।

त्योहार पर बिजली आपूर्ति सामान्य तौर पर त्योहारों के वक्त सरकार गांवों से लेकर शहरों तक में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश देती है। इस बार भी वियजदशमी के अवसर पर ऐसा ही आदेश जारी किया गया था। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन ने आठ अक्तूबर से ही गांवों से लेकर शहरों तक को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी थी, जो अब तक जारी है। सूत्र बताते हैं कि छठ पर्व तक इसी तरह की आपूर्ति जारी रहेगी। पिछले महीने बिजली संकट झेलने के बाद इस इस महीने लगातार म...