लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: -आपात स्थिति में डॉक्टर आने तक संभालेंगे मोर्चा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। किसी व्यक्ति की धड़कन रुक जाए और सांस न चल रही हो तो शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय अस्पताल पहुंचने से पहले किया गया सीपीआर जिंदगी बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है। इसी सोच के साथ अब स्कूली विद्यार्थियों को जीवन बचाने की कला सिखाई जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में रविवार को केजीएमयू के हृदय संजीवनी कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। 150 से अधिक विद्यार्थियों को सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को आपात स्थिति में फर्स्ट रिस्पॉन्डर के तौर पर तैयार क...