लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: काकोरी थाना क्षेत्र के हरदोईया लाल नगर के पास रविवार दोपहर तीन बदमाशों ने इको कार रोककर महिला से सोने के जेवर लूट लिए। पीड़ित परिवार के पीछा करने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी है। गादिनखेड़ा शिवरी निवासी वीरू यादव के मुताबिक, वह रविवार दोपहर करीब तीन बजे ससुराल बाबूरिया खेड़ा से बहन निशा और मां सुनीता (45) के साथ इको कार से घर लौट रहे थे। हरदोईया लाल नगर के पास काले रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने सुनीता के गले से सोने की चेन और सोने के वाले छीन लिए। लूट के बाद आरोपी भागने लगे। वीरू ने कार से उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच...