लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: लखनऊ। अहिमामऊ की अफसरी बेगम ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को बताया कि 11 अगस्त 2025 को सुलतानपुर निवासी शफीक खान से निकाह किया था। निकाह के बाद पति उसे अहिमामऊ में किराए के मकान में रखा। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही पति ने दहेज में 50 हजार रुपए नकद, चारपहिया की मांग की। मांग पूरी न होने पर गालियां देते हुए मारा पीटा। मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया। अफसरी ने महिला आयोग में शिकायत के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा निगोहां। निगोहां में 15 साल की किशोरी को बहलाकर ले जाने और 14 दिन तक साथ में रखकर दुष्कर्म के आरोपी मोहनलालगंज बिंदौवा निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया ...