Lucknow News: दहलीज पर अतिक्रमण से जाम, विधायक भी हलकान
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: शहर में अतिक्रमण के कारण लग रहे जाम की जद में जनप्रतिनिधि भी आ गए हैं। लखनऊ पूर्व क्षेत्र के विधायक चिट्ठी लिखकर, फोन करवा कर हार गए लेकिन समस्या जस की तस है। वहीं, इसी क्षेत्र में जन्माष्टमी के दिन एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स से सटी मुख्य सड़क घंटों के लिए बंद कर आयोजन कराने पर भी सवाल उठ रहे हैं। अयोध्या रोड पर एचएएल गेट के सामने केटीएल के बगल से इन्दिरा नगर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर खानपान की दुकानों के कारण जाम लग रहा है। दुकान पर आने वाले बाइक और कार सवार दोनों ओर जहां तहां वाहन छोड़ दे रहे हैं। नतीजतन दोपहर से रात तक यहां से निकलना दूभर है। चंद कदम दूर स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव का आवास है। उनके वाहन ही घर की दहलीज पर फंस जा रहे हैं। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि कभी सदन तो कभी कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.