लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: सीतापुर रोड पर खदरा में दस हजार रुपये की रंगदारी देने से इंकार पर तीन युवकों ने मेराज पर हमला बोल दिया। लात-घूसों से उसे जमकर पीटा और गड़ासे प्रहार कर उसके हाथ की दो अंगुलियां काट डाली। घायल मेराज को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। खदरा निवासी इस्लाम व्यवसायी हैं। उन्होंने मदेयगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि कर्बला ढाल पर रहने वाला रब्बी और उसके साथी बेटे जफर को धमकाकर 15 दिन से 10 हजार रुपये मांग रहे थे। आरोप है कि पांच जुलाई को बेटे जफर को रब्बी और उसके साथियों ने रास्ते में रोका। रंगदारी की मांग की। इंकार पर उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। चाकू निकालकर मारने का प्रयास किया। बेटा ...