लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। पारा में मोहान रोड पर आगरा एक्सप्रेसवे के पास स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा से मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आलमनगर बादशाहखेड़ा निवासी शिवा राजपूत की छोटी बहन सोनम राजपूत बुधवार दोपहर सहेली कोमल गुप्ता के साथ स्कूटी से मोहान रोड स्थित क्लीनिक दवा लेने जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक, आगरा एक्सप्रेसवे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि टक्कर से दोनों सहेलियां सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश स्कूटी में रखा मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दोनों को मामूली चोटें भी आईं। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे ...