Lucknow News: दलित वर्ग की वृद्धा के इलाज का खर्च उठाएगी महिला कांग्रेस
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। दलित वर्ग की वृद्ध महिला के इलाज का खर्च यूपी कांग्रेस की महिला इकाई उठाएगी। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंगलवार को इसका फैसला लिया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य जोन की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी ने पार्टी का ध्वजारोहरण किया।कांग्रेस की महिला इकाई से मिली जानकारी के मुताबिक एक दलित वर्ग की निराश्रित वृद्धा नन्ही देवी, जो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, उनके इलाज का पूरा खर्च पार्टी की महिला इकाई उठाएगी। बताया गया कि नन्ही देवी की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। मंगलवार को हुए कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शिनी उड़ान कार्यक्रम के तहत लड़कियों को स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी दी गई और कार्यक्रम में मौजूद युवतियों को निशुल्क सेनेटरी नेपकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.