लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: बिजनौर में कैफे के पास दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार और रॉड से जानलेवा हमला किया। हमलावरों से जान बचाकर भाग रहे युवक को दो सौ मीटर तक दौड़ाकर निर्माणाधीन मकान का दरवाजा तोड़कर उसे बुरी तरह से पीटा। हमले के बाद युवक की दाईं आंख पर चोट लग गई। लहूलुहान युवक को मरणासन्न देख हमलावर उसकी चेन और मोबाइल भी लूटकर फरार फरार हो गए। बिजनौर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तालकटोरा के आस्था सिटी निवासी पृथ्वी सिंह के मुताबिक वह शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे अपने दोस्त ईशान शर्मा के साथ बिजनौर के पुष्पेंद्र नगर में दोस्त वैभव से मिलने गया था। इसी दौरान उसके दोस्त आसिफ का कॉल आया। उसने आर्यन कैफे के पास टी पॉइंट एंड बेकर्स के नजदीक सर्विस लेन पर पृथ्वी को बुलाया। पृथ्वी का आरोप...