लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: इटौंजा में रंजिश के चलते मंगलवार शाम दबंगों ने खेत में काम कर रहे किसान पर बांके, लाठी-डंडे और असलहों से हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। हमले में दो किसान घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाहरगांव निवासी लवलेश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 4:30 बजे वह खेत में तारबंदी कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही मधुराम, उसका बेटा कुलदीप, संदीप, शिवम, सनी, प्रदीप, अतुल और विजयपाल लाठी-डंडा, बांका, फावड़ा और कट्टा लेकर वहां पहुंचे। रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसे घेरकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लवलेश के सिर पर बांके से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे सुभाष सिंह और...