Lucknow News: दबंगों ने बंधक बनाकर उधेड़ दी युवक की चमड़ी, मंगवाई माफी
लखनऊ, सितम्बर 10 -- Lucknow News: इटौंजा इलाके के चौगुरजी मंदिर के पास बुधवार शाम दबंगों ने एक युवक को बंधक बना लिया। बेल्ट से पीट-पीटकर उसकी चमड़ी उधेड़ दी। उसकी पीठ और पैर की खाल तक निकल आई। इसके बाद माफी मंगवाई और हमलावर फरार हो गए। इटौंजा पुलिस ने युवक की तहरीर पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले के पीछे एक महिला की भूमिका बताई जा रही है। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह के मुताबिक पीड़ित बीबीपुर गांव का रहने वाला अंकित है। वह प्राइवेट काम करता है। अंकित पाल के मुताबिक बुधवार को वह इटौंजा बाजार से खेड़ा रोड के रास्ते घर जा रहा था। इस बीच चौगुरजी मंदिर के पास कुछ युवकों ने उसे घेर कर गाली-गलौज की। विरोध पर बंधक बना लिया। हमलावरों में एक अंकित शुक्ला था। अंकित शुक्ला और उसके साथ आए लोगों ने बंधक बनाकर बेल्ट और डंडों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.