लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: बीबीडी में हासेमऊ के कार सवार प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र कुमार यादव पर गुरुवार रात कुछ दबंग युवकों ने फायरिंग कर दी। धर्मेंद्र के मुताबिक, वह कार से बाहर निकले थे तभी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। खुद को बचाने के लिए वह तेजी से अंधेरे में दूसरी ओर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो सवारों ने रॉड-डंडों से युवक पर किया जानलेवा हमलाघटना का विवरण दबंगों ने कार के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग किए जाने की बात कही है, लेकिन पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। इस मामले में बीबीडी पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।प्रमुख गवाह स्थानीय निव...