Lucknow News: थार की रफ्तार को लेकर विवाद, तमंचा लहराने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: बंथरा थाना क्षेत्र के मैमोरा गांव में थार तेज चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने असलहा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम मैमोरा गांव में महेश गौतम के घर के सामने से गांव का ही विमल यादव तेज रफ्तार थार लेकर निकला। कुछ देर बाद फिर तेज गति से लौटा तो महेश और आसपास के लोगों ने उसे रोककर इसकी शिकायत उसकी मां से की। इस पर विमल भड़क गया और अपने साथियों को बुला लिया। सभी महेश के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विमल के साथ आया एक युवक तमंचा निकालकर लोगों को धमकाने लगा। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को तमंचे समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.