लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: *- डीजीपी राजीव कृष्ण ने क्राइम समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश - कहा, बीट पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाए - फील्ड पर मुस्तैद रहें अधिकारी, छोटी घटना पर भी बरतें सक्रियता लखनऊ, विशेष संवाददाता

त्योहारों में सुरक्षा के कड़े निर्देश डीजीपी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि त्योहारों के दौरान सभी जिलों में पूरी मुस्तैदी बरती जाए। खासकर प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए घाटों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान डूबने व करंट से होने वाली जनहानि के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं किसी की जान न जाए। बैठक में हुई अहम विषयों की समीक्षा डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एडीजी, पुलिस आयुक्त, आईजी व डीआ...