Lucknow News: तेलीबाग नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं
लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ। पीजीआई के तेलीबाग नहर में रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सुबह 9.15 बजे कॉलर वाजिद अली ने 112 पर सूचना दी कि अजय बोटानिका बिल्डिंग के सामने नहर में शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक 40 वर्षीय हिंदू पुरुष है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। शव 2-3 दिन पुराना लग रहा है। दाहिने हाथ में राखी बंधी है। आसमानी-सफेद चेकदार हाफ टी-शर्ट, ग्रे हाफ पैंट और कत्थई अंडरवियर पहने है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.