लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग चौकी के ठीक सामने गुरुवार सुबह तीन युवक बीच सड़क पर भिड़ गए। चौकी से चंद कदम की दूरी पर लात-घूंसे चले, राहगीर रोकते रहे, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे से जाम लग गया और लोगों में दहशत फैल गई। हैरानी की बात है कि मारपीट तेलीबाग पुलिस चौकी के सामने हुई, फिर भी पुलिस को पहुंचने में देरी हुई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बीच-बचाव करने खड़े किशोर को दबंगों ने पीटा एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस की कार...