लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: - चिनहट, कमता, गोमतीनगर, लौलाई, गोमतीनगर विस्तार, अलीगंज और इंदिरानगर सर्वाधिक प्रभावित - पेड़ गिरने, बिजली के तार व खंभे टूटने और अंडरग्राउंड केबल फुंकने से देर रात तक अंधेरा रहा यह भी पढ़ें- Kanpur News: भाभानगर में 18 घंटे बिजली गुल होने पर सबस्टेशन घेरा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण रविवार शाम को राजधानी की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ गिरने, अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने और ट्रांसफार्मरों में आग लगने के कारण दर्जनों वीआईपी और ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूब गए। इस संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्रों से लेकर टोल-फ्री नंबर 1912 पर सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन घंटों तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम के वक्त अचानक बिजली गुल होने से कई मोह...